ड्रग टेस्ट में फेल फुकेत फ्लाइट के पायलट को एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला

feature-top

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट (AI2379) के पायलट-इन-कमांड (PIC) को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के साइकोएक्टिव पदार्थ (भांग/मारिजुआना) के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।


feature-top