रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान: संघर्ष खत्म करने के लिए दोनों देशों के निरंतर संपर्क में है भारत

feature-top

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक मंच पर देश का रुख एक बार फिर पूरी मजबूती से दोहराया है। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत लगातार रूस और यूक्रेन दोनों देशों के संपर्क में है। उन्होंने साफ किया कि भारत दोनों पक्षों के साथ मिलकर ऐसे व्यावहारिक विचारों और सुझावों को विकसित करने का प्रयास कर रहा है, जो इस संघर्ष को कम करने और अंततः इसे पूरी तरह से समाप्त करने (Cessation of Conflict) में योगदान दे सकें


feature-top