छ.ग : AAP के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

feature-top

आम आदमी पार्टी (AAP) के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली से थोपे जाने वाले फैसलों और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया।


feature-top