छ.ग : हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस बने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति द्वारा यह नियुक्ति की गई है, जिसके तहत जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल नए मुख्य न्यायाधीश के पदभार ग्रहण करने तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगे।


feature-top