हिमाचल प्रदेश : मंडी विकास कार्यों की धीमी रफ़्तार पर भड़कीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत

feature-top

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने एक समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक के दौरान विकास कार्यों में हो रही देरी और सांसद निधि  के ₹11 करोड़ के फंड का सही इस्तेमाल न होने पर कंगना का गुस्सा फूट पड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंगना बेहद सख्त लहजे में अधिकारियों को फटकार लगाती और उनकी कार्यशैली को "आलसी और नाकाबिल" बताती नजर आ रही हैं।


feature-top