देश के 8 उच्च न्यायालयों को मिले नए मुख्य न्यायाधीश

feature-top

केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में आठ नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों पर इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की घोषणा करते हुए सभी नए मुख्य न्यायाधीशों को शुभकामनाएं दीं।

उच्च न्यायालयों के नए मुख्य न्यायाधीशों की सूची

  • पटना उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति वल्लूरी कामेश्वर राव (दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे (बॉम्बे हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • बॉम्बे उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी (इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा (इसी मूल हाई कोर्ट से पदोन्नत)।
  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा (उड़ीसा हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे (गुजरात हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय: न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी (राजस्थान हाई कोर्ट से स्थानांतरित)।


feature-top