MP में जहरीली शराब का तांडव : 9 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

feature-top

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यह दुखद घटना बराज और उसके आसपास के गांवों में सामने आई l शुरुआती प्रशासनिक रिपोर्ट्स में पहले 5 मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन अस्पताल में गंभीर मरीजों के दम तोड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 9 हो चुका है l

घटना की सूचना मिलते ही सागर के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया पुलिस बल के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे l जिला प्रशासन ने इस पूरी त्रासदी की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं l


feature-top