महाराष्ट्र : गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री बैन; विहिप ने जारी की गाइडलाइन

feature-top

विश्व हिंदू परिषद ने आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान महाराष्ट्र भर में आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। दक्षिणपंथी संगठन ने कार्यक्रम आयोजकों के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया। यह कदम 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय नवरात्रि उत्सव से पहले उठाया गया है। विहिप ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल नृत्य या मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना का एक पवित्र धार्मिक माध्यम है।

प्रतिक्रिया और आलोचना

विहिप के इस फरमान पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार हमेशा से विभिन्न समुदायों को आपस में जोड़ने का माध्यम रहे हैं, न कि उनके बीच नफरत की दीवार खड़ी करने का।


feature-top