PM मोदी के पैरों में राष्ट्रीय प्रतीक दिखाने वाले पोस्ट पर भड़के पवन खेड़ा, कार्रवाई की करी मांग

feature-top

गोवा बीजेपी ने ISRO के EOS-05 सैटेलाइट लॉन्च का जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय प्रतीक (नेशनल एम्बलम) वाला एक ग्राफ़िक शेयर किया, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राज्य इकाई के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शेयर किए गए ग्राफ़िक में पीएम की तस्वीर के नीचे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक की "छोटी और छिपी हुई" तस्वीर लगाई गई थी, जो राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है।


feature-top