मणिपुर : चुनावी संशोधन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 19.6 लाख हुई

feature-top

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मणिपुर के 60 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम फोटो मतदाता सूची प्रकाशित की गई। 2026 की अंतिम फोटो मतदाता सूची में कुल 19,60,620 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 9,53,350 पुरुष, 10,06,962 महिलाएं और 308 थर्ड जेंडर (अन्य लिंग) के मतदाता शामिल हैं। इसमें मतदाता-जनसंख्या अनुपात 51.99 और लिंगानुपात 1056 है।


feature-top