ठाणे की पॉपुलर 'प्रिंस बेकरी' हुई सील

feature-top

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खाद्य और औषधि प्रशासन ने कल्याण इलाके की प्रसिद्ध 'प्रिंस बेकरी' को पूरी तरह सील कर दिया है। यह कार्रवाई बेकरी में नियमों के खिलाफ लकड़ी से चलने वाली पारंपरिक भट्टी (Wood-Fired Furnace) का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिलने के बाद की गई है।

जांच में सामने आया कि बेकरी बॉम्बे हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों का उल्लंघन कर रही थी। दरअसल, अदालत ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र की सभी बेकरीज को लकड़ी या कोयले वाली भट्टियों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है। नियमानुसार, सभी वाणिज्यिक बेकरीज को एलपीजी पाइप्ड नेचुरल गैस या इलेक्ट्रिक ओवन जैसे पर्यावरण-अनुकूल ईंधन विकल्पों को अपनाना अनिवार्य है।


feature-top