जंतर-मंतर हिंसा मामला : जेल में स्वतंत्र भारद्वाज पर हमले का खतरा

feature-top

जंतर-मंतर पर हुई मारपीट और पॉक्सो (POCSO) मामले में गिरफ्तार दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की सुरक्षा को लेकर उनके वकील ने बड़ा दावा किया है। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद रविवार को स्वतंत्र भारद्वाज को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया गया। इससे पहले उनके वकील पीयूष जैन ने मीडिया से बात करते हुए आशंका जताई कि जेल के भीतर स्वतंत्र भारद्वाज पर जानलेवा हमला हो सकता है


feature-top