IIT मंडी : 'शूद्रों' पर लगे विवादित पोस्टर

feature-top

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT मंडी) ने अपने परिसर में लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस पोस्टर में कथित तौर पर भगवद्गीता का हवाला देते हुए लिखा गया था कि "शूद्रों को उच्च वर्गों की सेवा करनी चाहिए"। इस मामले के सामने आने के बाद संस्थान में जातिगत भेदभाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में विभिन्न सामाजिक श्रेणियों (जिनमें अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं) के संकाय सदस्यों को रखा गया है। समिति इस बात की जांच करेगी कि यह पोस्टर कैसे तैयार हुआ और इसे बिना प्रशासनिक अनुमति के कैसे प्रदर्शित किया गया। निदेशक ने दोहराया कि आईआईटी मंडी देश के संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 


feature-top