ईसरो ने निजीकरण की खबरों को बताया पूरी तरह 'बेबुनियाद'

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने निजीकरण से जुड़ी सभी खबरों और कयासों को सिरे से खारिज कर दिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने इन खबरों को "पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत" करार देते हुए स्पष्ट किया कि न तो ISRO का निजीकरण किया जा रहा है और न ही इसके महत्व को कम किया जाएगा।


feature-top