पंजाब : AAP में गुरप्रीत सेखों की एंट्री से गरमाई सियासत, मूसेवाला के पिता और विपक्ष ने उठाए सवाल

feature-top

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आम आदमी पार्टी में एक गैंगस्टर को शामिल किए जाने पर पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी मुख्यधारा की राजनीति में आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों को जगह दे रही है।

मानसा में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोलते हुए, बलकौर सिंह ने गैंगस्टर की दुनिया से जुड़े एक व्यक्ति को AAP में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में लगभग 15 गैंगस्टर चुनाव लड़ सकते हैं।


feature-top