मणिपुर : NRC के लिए 1951 माना जाएगा आधार वर्ष, गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम का ऐलान

feature-top

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम ने विधानसभा को बताया कि राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (NRC) को अपडेट करने के लिए 1951 को आधार वर्ष माना जाएगा।  गोविंदास ने सदन को आगे बताया कि राज्य सरकार पिछले हफ़्ते विधानसभा में पास किए गए प्रस्ताव के आधार पर केंद्र के साथ इस मामले को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विपक्ष के विधायक केइशम मेघाचंद्र सिंह के सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।


feature-top