मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकारों की रेस, वायरल वीडियो के बाद FIR

feature-top

मुंबई की नवनिर्मित कोस्टल रोड टनल में रफ्तार का खतरनाक खेल खेलने वाले सुपरकार चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के सामने आने के बाद मरीन ड्राइव पुलिस ने करीब आधा दर्जन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि इन लग्जरी कार चालकों ने टनल को मानो अवैध रेसिंग ट्रैक में तब्दील कर दिया और तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए आम लोगों की जान खतरे में डाल दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है।


feature-top