तमिलनाडु में उपचुनाव का बिगुल, 6 अक्टूबर को दो सीटों पर मतदान

feature-top

भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मदुरंतकम और धरपुरम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। धरपुरम से AIADMK विधायक पी. सत्यभामा और मदुरंतकम से विधायक मरगाथम कुमारवेल ने हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम यानी TVK का दामन थाम लिया।

चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही संबंधित जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

 

 


feature-top