72 साल में पहली बार दिल्ली से बाहर होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

feature-top

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के इतिहास में इस साल एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 72 साल में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा।

अब तक इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन पारंपरिक रूप से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है, लेकिन इस बार आयोजन स्थल बदल दिया गया है। 22 सितंबर 2026 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में किया जाएगा।


feature-top