- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- गुजरात की दो अदालतों को RDX धमकी देने वाले दो आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार
गुजरात की दो अदालतों को RDX धमकी देने वाले दो आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार
गुजरात की दो अदालतों को RDX धमाके की धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद अश्फाक मोहम्मद असलम अंसारी और 33 वर्षीय राजेश उर्फ राज मिकेल मुनिया के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अश्फाक पहले NDPS यानी मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका था। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह करीब 9 महीने से फरार चल रहा था। दरअसल, 5 सितंबर को सूरत सेशंस कोर्ट में उसके मामले की सुनवाई होनी थी। पुलिस का दावा है कि कोर्ट में पेश होने से बचने और कानूनी कार्रवाई को बाधित करने के लिए अश्फाक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट और सूरत कोर्ट को RDX धमाके की धमकी वाला ईमेल भेजा गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
