रायपुर : बिजली बिल बकाया होने पर 441 सरकारी दफ्तरों को कनेक्शन काटने का नोटिस

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिजली कंपनी (CSPDCL) ने बकाएदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सरकारी दफ्तरों पर शिकंजा कस दिया है। शहर के 441 सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसके चलते बिजली विभाग ने उन्हें अंतिम अल्टीमेटम जारी करते हुए कनेक्शन काटने की तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि समय पर भुगतान न करने वाले विभागों की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी जाएगी।


feature-top