6G नेटवर्क के वैश्विक गठबंधन में भारत शामिल, 24 देशों संग मिलाया हाथ

feature-top

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने घोषणा करी कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के 6G टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के विकास और तैनाती को दिशा देने वाली एक वैश्विक पहल में शामिल हो गया है। विभाग ने बताया कि G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद यह समझौता फाइनल किया गया।


feature-top