छ.ग : आरोपों के बीच खाद्य मंत्री के PA संतोष अग्रवाल कार्यमुक्त

feature-top

छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब कथित अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के विवादित निज सचिव (PA) संतोष अग्रवाल को उनकी निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया।

मंत्री के बंगले से लेकर विभाग तक उनकी बढ़ती दखलंदाजी और पावर पॉलिटिक्स को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार नाराजगी और शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। 


feature-top