राजस्थान : CM भजनलाल शर्मा के 'लव जिहाद खत्म' दावे से सियासी घमासान

feature-top

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में चुनावी रोड शो के दौरान ‘लव जिहाद’ को लेकर बड़ा दावा किया। नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य से ‘लव जिहाद की समस्या को पूरी तरह समाप्त’ कर दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान ऐसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जबकि उनकी सरकार ने इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ का मुद्दा चर्चा में आ गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिया गया यह बयान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।


feature-top