चंद्रशेखर आजाद-अंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : यूट्यूबर अजीत भारती की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अजीत भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसने एससी/एसटी एक्ट मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। शिकायत के अनुसार, भारती ने 22 अगस्त 2026 को अपने यूट्यूब चैनल और एक्स (X) अकाउंट पर एक एपिसोड प्रसारित किया था। इसमें उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, साथ ही महिलाओं के प्रति कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणियां भी कीं। 


feature-top