DGCA : देश के सभी एयरलाइन पायलटों का होगा अनिवार्य ड्रग टेस्ट

feature-top

भारत के विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश के सभी एयरलाइन पायलटों के लिए एक बार का अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जुलाई 2027 तक पूरा करने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घोषणा की है कि डीजीसीए इस महीने के अंत तक पायलटों के ड्रग टेस्ट से जुड़े नियमों को और सख्त और दीर्घकालिक बनाने के लिए एक नया ड्राफ्ट तैयार कर लेगा।

 


feature-top