दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: फरार PG संचालक शुभम त्यागी की अग्रिम जमानत खारिज

feature-top

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की भीषण त्रासदी के बाद, दिल्ली की एक अदालत ने फरार पीजी संचालक शुभम त्यागी की अग्रिम जमानत  याचिका को खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि 6 सितंबर को हुए इस दर्दनाक हादसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के पांच छात्रों और दो मजदूरों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी से संरक्षण देने की मांग वाली याचिका को नामंजूर कर दिया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नियमों के गंभीर उल्लंघन और आपराधिक लापरवाही को लेकर जांच और तेज कर दी है।


feature-top