मेघालय : BJP में जाने की तैयारी में UDP के 8 विधायक

feature-top

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के विधायक ओलन सिंह सुइन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी के 8 विधायकों की एक टीम भाजपा में शामिल होने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ सक्रिय बातचीत कर रही है। मवसिनराम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुइन के इस बयान ने मेघालय की राजनीति में हलचल मचा दी है, हालांकि UDP आलाकमान ने दलबदल की इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है।


feature-top