उत्तराखंड : विवादों के बीच हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा

feature-top

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनके निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापेमारी के बाद उठाया गया। यह छापेमारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 2016 में आयोजित भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई थी।


feature-top