विदेश से 27 खूंखार गैंगस्टरों को भारत लाई हरियाणा पुलिस

feature-top

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अब तक विदेश से 27 गैंगस्टरों को डिपोर्टेशन या प्रत्यर्पण के ज़रिए वापस लाया है। इनमें से ज़्यादातर को 2025 के बाद लाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों तथा उनके नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।


feature-top