ब्रिक्स समिट : प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की

feature-top

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं. 

रूस और ईरान: शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्य पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई.

इथियोपिया: शनिवार सुबह पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के साथ मुलाकात की.

मलेशिया: पार्टनर देश के तौर पर पहुंचे मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ भी प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक हुई.

चीन: इस समिट की सबसे अहम और बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक शनिवार शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ निर्धारित है.

संयुक्त राष्ट्र (UN): समिट से इतर पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की है.


feature-top