नागपुर : फिल्मी अंदाज में SBI बैंक लूट

feature-top

महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेहद फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां के सक्करदरा (भांडे प्लॉट) इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में एक 28 वर्षीय बेरोजगार बी.एससी ग्रेजुएट ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया और ₹4.53 लाख लूटकर फरार हो गया। हालांकि, उसकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है। वह अपने चेहरे को ढककर बैंक की शाखा में दाखिल हुआ। उस वक्त बैंक कर्मचारी एटीएम (ATM) से लाए गए कैश को संभाल रहे थे। इसी दौरान सूरज ने पीछे से आकर कर्मचारियों की आंखों में तीखा लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।


feature-top