गांधी जयंती पर हिमाचल की महिलाओं को सौगात, हर महीने मिलेंगे ₹1,500

feature-top

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को राज्य में एक बड़ी कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने जा रही है। 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना' के तहत प्रदेश की लगभग 2.5 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹1,500 की मासिक वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी। इस योजना के शुभारंभ के साथ ही राज्य सरकार सबसे कमजोर आर्थिक वर्ग के परिवारों के लिए 'मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना' भी शुरू करने जा रही है।


feature-top