BRICS साझा मुद्रा : ‘फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं’

feature-top

विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स देशों के लिए एक साझा या एकल मुद्रा शुरू करने का "फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है"। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का मुख्य ध्यान सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार समझौते बढ़ाने पर केंद्रित है।

दवेला की यह टिप्पणी उन चर्चाओं और अटकलों के बीच आई है जिसमें डॉलर पर वैश्विक निर्भरता को कम करने के लिए एक यूरो जैसी साझा ब्रिक्स मुद्रा लाने का दावा किया जा रहा था।


feature-top