BSP में आकाश-ईशान के लिए सभी रास्ते बंद : मायावती

feature-top

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अपना "अंतिम फैसला" सुना दिया है। मायावती ने साफ तौर पर घोषणा की है कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों—आकाश आनंद और ईशान आनंद—को पार्टी में कभी भी कोई राजनीतिक पद या टिकट नहीं दिया जाएगा। 

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाकर पार्टी से पूरी तरह "मुक्त" कर दिया था और उनके छोटे भाई ईशान आनंद को कुछ जिम्मेदारी सौंपी थी। अब मायावती ने दोनों भतीजों और भविष्य में उनके बच्चों के लिए भी बीएसपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। 


feature-top