मराठा आरक्षण आंदोलन : मनोज जरांगे मुंबई तक पैदल मार्च करेंगे जरांगे पाटिल, 19 सितंबर से आजाद मैदान में अनशन

feature-top

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। जालना जिले के अंतरवाली सराती में अपनी भूख हड़ताल के 15वें दिन, एक बड़ी बैठक के बाद जरांगे पाटिल ने घोषणा की कि वे अपने समर्थकों के साथ 15 सितंबर से मुंबई के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। इसके बाद, 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से मुंबई के आजाद मैदान में उनका अनिश्चितकालीन अनशन (भूख हड़ताल) शुरू होगा।


feature-top