PM मोदी के ब्रिक्स भाषण पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा - 'कुर्सी मिलते ही सब भूल गए'

feature-top

PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक मानवाधिकारों के चैंपियन के तौर पर भारत की ऐतिहासिक भूमिका को दोहराने का मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री को ब्रिक्स के अध्यक्ष और मेज़बान के तौर पर बोलना चाहिए था, और जिस ज़ोरदार अंदाज़ में उन्हें बात रखनी चाहिए थी, मुझे लगता है कि वे उससे पीछे हट गए। उन्होंने बहुत ही सावधानी से अपने शब्दों का चुनाव किया।"


feature-top