बंगाल : अनधिकृत मदरसों पर गिरी गाज, 252 तुरंत प्रभाव से बंद और 100 को नोटिस

feature-top

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में इस्लामिक शिक्षण संस्थानों की समीक्षा कर रही है और इसी के तहत उसने 252 मदरसों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। वेरिफिकेशन प्रोसेस के पहले चरण में सौ और मदरसों को भी कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

बंद होने वाले 252 मदरसों में से ज़्यादातर ख़ारिजी पंथ से जुड़े हैं। इनमें से कम से कम 44 मदरसे मालदा में, 37 उत्तर दिनाजपुर में, 32 दक्षिण 24 परगना में और 25-25 मदरसे नदिया और मुर्शिदाबाद में स्थित हैं।


feature-top