बीजापुर : स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में CM का बड़ा एक्शन, आरोपी शिक्षक पर POCSO एक्ट दर्ज

feature-top

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली लगभग 7 छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत सख्त रुख अपनाया। CM साय के कड़े निर्देशों के बाद बीजापुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।


feature-top