ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू को लेकर कांग्रेस और BJP आमने-सामने

feature-top

दो दिन का ब्रिक्स समिट खत्म होने के साथ ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई। विपक्ष ने BJP पर अपनी खान-पान की पसंद थोपने का आरोप लगाया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि 80% भारतीय मांसाहारी हैं, जबकि नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को पूरी तरह से शाकाहारी खाना परोसा गया था।


feature-top