ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली में फर्जी 'धमाके' की अफवाह को सरकार ने किया खारिज

feature-top

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक विंग ने उन झूठे दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को आयोजित ब्रिक्स समिट के दौरान नई दिल्ली में धमाका हुआ था। PIB ने उन दावों को खारिज कर दिया है जो कथित तौर पर पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स ने किए थे। इन अकाउंट्स का दावा था कि रविवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के खत्म होने से कुछ मिनट पहले एक धमाका हुआ था। 


feature-top