गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस : महिला बाइकर पर स्टंट और तेज रफ्तार के आरोप

feature-top

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हिट-एंड-रन मामले में एक नया मोड़ आ गया है l आरोपी कार ड्राइवर के वकील ने पूरे हादसे की जिम्मेदारी महिला बाइकर पर मढ़ दी है l वकील का दावा है कि महिला ने केवल "व्यूज, फॉलोअर्स और सोशल मीडिया पब्लिसिटी" के लिए इस पूरे विवाद को खड़ा किया है l

  • स्टंट और तेज रफ्तार का आरोप: वकील ने दावा किया कि महिला बाइकर उस समय 140 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की खतरनाक रफ्तार से स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी और बाइकर्स के एक बड़े ग्रुप ने कार को घेर रखा था l
  • पब्लिसिटी का हथकंडा: रक्षा पक्ष के वकील ने मीडिया से कहा, "इस मामले को केवल विवाद खड़ा करने के लिए तूल दिया जा रहा है. यह एक ऐसी महिला का मामला है जिसे सिर्फ फॉलोअर्स, व्यूज और पब्लिसिटी चाहिए" l

feature-top