जयपुर निकाय चुनाव : राजनीति में Gen Z का आगाज; फैज हसन की जीत ने खींचा सबका ध्यान

feature-top

राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में राजनीति के मंच पर 'जेन जी' की धमाकेदार एंट्री हुई है l जयपुर नगर निगम के वार्ड 71 से कांग्रेस के 21 वर्षीय उम्मीदवार फैज हसन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे वे निगम के सबसे युवा चेहरों में से एक बन गए हैं l 

  • वोटों का गणित: फैज हसन ने कुल 5,426 वोट हासिल किए.
  • किसे हराया?: उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को मात दी, जिन्हें 5,256 वोट मिले थे. इस त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार निशा गौर तीसरे स्थान पर रहीं l

feature-top