पंजाब : किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री के दफ्तर के बाहर डेरा

feature-top

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के बैनर तले पंजाब के किसानों ने होशियारपुर में पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के कार्यालय के बाहर पांच दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने में विफल रहती है, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

यह धरना प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (BKU) दोआबा, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पिड्डी ग्रुप) और किसान मजदूर हितकारी सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। 

12-सूत्रीय मांग पत्र और प्रमुख मुद्दे

  • कर्ज माफी और मुकदमों की वापसी: सभी किसानों और खेत मजदूरों के लिए पूर्ण कर्ज माफी, साथ ही पिछले आंदोलनों के दौरान दर्ज किए गए पुलिस और रेलवे के मामलों को वापस लेने की मांग l
  • फसलों पर MSP: बासमती, मक्का, मूंग, सरसों और आलू जैसी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित खरीद l
  • बिजली संकट का विरोध: किसानों का आरोप है कि राज्य में अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है. साथ ही, राज्य में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का भी कड़ा विरोध किया जा रहा है l
  • मुआवजा और रोजगार: आत्महत्या करने वाले किसानों और मजदूरों के परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए l
  • नए कानूनों का विरोध: पंजाब विधानसभा में 'सीड एक्ट 2025', 'कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट 2026' और 'बिजली संशोधन विधेयक 2025' के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग l

feature-top