दिशा सालियान की मौत पर CBI की नई FIR, राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड चेहरों तक कई नाम शामिल

feature-top

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक नई FIR दर्ज की है l बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा इस मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दिए जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया l यह एफआईआर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दर्ज कराए गए बयान और शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की हत्या और गैंगरेप की आशंका जताई है l

FIR में शामिल प्रमुख नाम

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में जांच के लिए कई बड़े राजनीतिक चेहरों, बॉलीवुड हस्तियों और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के नामों को सूचीबद्ध किया गया है:

  • राजनीतिक चेहरे: शिवसेना (UBT) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख l
  • बॉलीवुड हस्तियां: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अभिनेता डीनो मोरिया और सूरज पंचोली l
  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे, डीसीपी विशाल ठाकुर और मालवणी पुलिस स्टेशन के तत्कालीन अधिकारी l
  • अन्य नाम: दिशा के मंगेतर रोहन राय, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर संजय यादव और फोरेंसिक लैब के केमिकल एनालिस्ट l

feature-top