दिल्ली : गोपनीयता उल्लंघन आरोप के बाद केजरीवाल के "शीश महल" का निरीक्षण स्थगित

feature-top

दिल्ली विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने घर (6, फ्लैगस्टाफ रोड) का निरीक्षण करने का अपना प्लान टाल दिया। कमिटी के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि पैनल की गोपनीय कार्यवाही लीक हो गई थी और उसे "राजनीतिक रंग" दिया गया। पैनल के प्रमुख और बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा कि "विशेषाधिकार हनन" के मामले पर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से बात की जाएगी।


feature-top