UPI भुगतानों पर MDR लागू करने के फैसले पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

feature-top

UPI को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के हालिया कदम की राहुल गांधी ने कड़ी आलोचना की है और प्रधानमंत्री पर "समझौता करने" (यानी दबाव में काम करने) का आरोप भी लगाया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, "मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। अब 2,000 रुपये से ज़्यादा के मर्चेंट UPI ट्रांज़ैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाया जा सकता है। भले ही ये ट्रांज़ैक्शन कुल संख्या का सिर्फ़ 5% हों, लेकिन UPI ​​के कुल ट्रांज़ैक्शन मूल्य का लगभग 65% हिस्सा इन्हीं का होता है।"


feature-top