छ.ग : GST विभाग में बड़ा एक्शन, अवैध रूप से की गईं 42 नियुक्तियां निरस्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वर्ष 2021-22 की विभागीय परीक्षा में धांधली और अनियमितताओं के चलते 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। जांच में पाया गया कि कई अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब लिखे गए थे और नंबर बढ़ाकर कट-ऑफ में हेरफेर किया गया था। विभाग ने इन सभी 42 कर्मियों को उनके मूल पदों पर डिमोट कर वापस भेज दिया है और किसी भी संभावित अदालती स्थगादेश से बचने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कैविएट भी दायर कर दी है।


feature-top