राजस्थान : डंपर से भिड़ी अनियंत्रित कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

feature-top

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन ज़िले में एक कार के डंपर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और चारों शव अंदर ही फँस गए। पुलिस को शवों को निकालने में काफ़ी मुश्किल हुई; दुर्घटना के लगभग आधे घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।


feature-top