गुजरात : फ़र्ज़ी पासपोर्ट केस में कांग्रेस नेता गीताबेन पटेल का बेटा गिरफ्तार

feature-top

गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीताबेन पटेल के बेटे हरिकेश पटेल को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि उसने कोर्ट में अपना असली पासपोर्ट जमा करने के बाद, जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके दूसरा पासपोर्ट हासिल किया था। शाहीबाग के रहने वाले व्यक्ति ने दूसरे पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भूटान के रास्ते बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई की यात्रा की और नेपाल के रास्ते भारत लौटा।


feature-top